Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी के प्रेमी पर किया धारदार...

अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी के प्रेमी पर किया धारदार हथियार से हमला, मौत

रायबरेली। रविवार को रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर क्रासिंग पर उस समय अफ़रा तफरी मच गई। जब एक महिला के साथ मौजूद एक युवक पर उस महिला के पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

 घायल को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच की जा रही है। 
 जानकारी के अनुसार जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनिया नगर निवासी जागेश्वर आज दोपहर सर्वोदय नगर क्रासिंग पर सराय दामू निवासिन एक महिला के साथ घूम रहा था। इसी बीच महिला के पति लल्लू ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर वो वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने जागेश्वर को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 इसकी सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पुलिस के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। मौके पर जिला अस्पताल पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय व पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस टीमो का गठन कर दिया गया है और अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular