राज्य डेस्क
रांची। झारखंड के दुमका जिले के एक गांव में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के आरोप में एक महिला और पुरुष को नग्न कर दिया गया और फिर पूरे गांव में उसी हालत में घुमाया गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि यह घटना सोमवार की रात को मफ्फसिल पुलिस थाने के तहत आने वाले मयूरनाचा गांव में हुई थी। महिला मयूरनाचा की रहने वाली है और पुरुष पड़ोसी गांव कुल्हड़िया का रहने वाला है। दोनों ही दिहाड़ी मजदूर हैं और साथ काम किया करते थे। उन्होंने आगे बताया कि दोनों पीड़ितों ने मंगलवार को पुलिस के पास इस घटना को लेकर 40-50 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें से उन्होंने चार लोगों को नामजद भी किया था। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें : नामी अपराधी निकला ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का लुटेरा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
