-भारी मात्रा में तैयार व अधबने हथियार व उपकरण बरामद
गाजियाबाद (हि.स.)। मुरादनगर पुलिस ने शनिवार को अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तैयार करने और उसकी सप्लाई करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने मौके से बने व अधबने पिस्टल तथा भारी मात्रा में पिस्टल बनाने के उपकरण व डेढ़ लाख रुपये बरामद किये हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुरादनगर पुलिस ने छापा मारकर एक अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री का संचालन कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में पनहोड़ा मूँगेर बिहार निवासी मुजरा, सालम आलम, कैफ़ी, मेरठ निवासी सलमान व असगरी हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री संचालक जहीरुद्दीन व उसका दामाद फय्याज फरार हो गए।
सलमान व फय्याज अवैध हथियार तैयार करने के लिए कच्चा माल लाते थे और ये अवैध हथियारों को दूर-दूर सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि गिरोह के तार बिहार से जुड़े हैं। ये कहां-कहां सप्लाई करते हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
