Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध वसूली में पीआरवी पर तैनात दो पुलिसकर्मी निलंबित

अवैध वसूली में पीआरवी पर तैनात दो पुलिसकर्मी निलंबित

गाजियाबाद (हि.स.)। एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण के कार्य मे लगी गाड़ियों से अवैध वसूली करने वाले दो पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने निलम्बित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। ये दोनों पीआरवी 2152 पर तैनात थे।

मुख्य आरक्षी संतोष कुमार तथा आरक्षी हरविन्दर सिंह पर चौकी गोविंदपुरम थाना कविनगर क्षेत्र में संचालित पीआरवी-2152 पर नियुक्त रहते हुए एक व्यक्ति की एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण में लगी गाडियों से अवैध वसूली करने की शिकायत की गई थी। आरोप है कि इन दोनों पुलिस कर्मियों ने पैसा नहीं देने पर गाड़ियों को रोक लिया और कर्मचारियों को पकड़कर 30 अगस्त को चौकी गोविंदपुरम ले गए और पैसे लेकर छोड़ा गया। जांच में आरोप सही पाए गए तथा दोनों को निलंबित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular