Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध बस स्टैंड वसूली व धमकी देने के दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध बस स्टैंड वसूली व धमकी देने के दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (हि.स.)। कैन्ट पुलिस ने यूनिवर्सिटी हॉस्टल के पास बने पार्किंग में अवैध बस स्टैंड चलाने, वसूली करने और धमकी देने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चौथा केस दर्ज हुआ है।

मुकदमे के दोनों नामजद आरोपियों रामचरन सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी आजाद नगर, रुस्तमपुर, थाना रामगढ़ताल और सुधीर कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र शीतला प्रसाद सिंह निवासी रामनगर धरौरा थाना रोनाही, जिला फैजाबाद को बुधवार सुबह अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि 21 सितंबर को कैण्ट थाना पर कुशीनगर के पटहेरवा निवासी आशुतोष शुक्ल ने इस बावत तहरीर दिया था। उन्होंने तहरीर में बताया कि विश्वविद्यालय चौराहे के पास प्राइवेट बस स्टैण्ड पर अविध वसूली हो रही है। इतना ही नहीं, असलहा दिखाकर निर्धारित शुल्क 40 से बढ़ाकर जबरन 400 की वसूली की जा रही है। उन्होंने तहरीक में इस बात का जिक्र किया है कि आरोपियों द्वारा अधिक वसूली का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ओस शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और दोनो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। मामले को सही पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एडीजी को मिली शिकायत के अनुसार जैतपुर तिहरे हत्याकांड के एक अभियुक्त बालमुकुंद के गुर्गे प्रदीप सिंह के पास यूनिवर्सिटी पार्किंग का ठेका है। जहां कोई भी अपनी गाड़ी खड़ी कर शहर में जा सकता है। लेकिन वहां धड़ल्ले से प्राइवेट बसों का संचालन शुरू हो रहा है। बकायदा बसों का नंबर लगाया जा रहा है और एक बस के नंबर लगाने के लिए 300 रूपये वसूली हो रही है। रूपये न देने पर जान से मारने की धमकी और मारपीट की जाती है। बताया जा रहा है कि इससे लाखों की वसूली हो रही है।

एडीजी ने दिया था सख्त कार्रवाई का निर्देश

एक शिकायतकर्ता ने प्रदीप सिंह पर मारपीट और बस के कर्मचारियों को धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद एडीजी ने कार्रवाई का सख्त निर्देश दिया था। आदेश में मामले की जांच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा गया। इनकी गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए गए। जरूरत पड़ने पर गैंगेस्टर की कार्रवाई के निर्देश भी मिले। बस स्टैंड का अवैध संचालन व वसूली हर हाल में बंद करवाने का निर्देश दिया गए।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular