Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध निर्माणों के खिलाफ एलडीए की प्रभावी कार्यवाही जारी

अवैध निर्माणों के खिलाफ एलडीए की प्रभावी कार्यवाही जारी

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ शहर में अवैध निर्माणों के लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्यवाही में तेजी आयी है। शनिवार को एलडीए ने भैंसोरा ग्राम क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत निर्मित भवन को सील किया।

एलडीए के जोन एक के विहित प्राधिकारी अमित राठौर ने बताया कि थाना चिनहट के अन्तर्गत राम किशोर वर्मा के ग्राम भैंसोरो में खसरा संख्या 162 पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 5000 वर्गफिट के क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से भूतल से चार तल तक नवनिर्माण कराया गया।

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में भवन की फिनिशिंग तक हो चुका है। एलडीए की टीम के मौके पर जाने पर राम किशोर की ओर से मानचित्र को स्वीकृत कराने की बात भी कही गयी थी। किंतु जब टीम के सदस्यों ने जांच की तो पूरा निर्माण कार्य अवैध पाया गया।

बताया कि मानचित्र स्वीकृत कराये बिना बने भवन को अधिशासी अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एलडीए की टीम और स्थानीय पुलिस बल की सहायता से सील कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular