Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:अवैध खनन का बालू भरी 04 ट्रैक्टर ट्राली बरामद

Balrampur News:अवैध खनन का बालू भरी 04 ट्रैक्टर ट्राली बरामद

संवाददाता

बलरामपुर। जिले में अवैध रूप से बालू खनन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को हर्रैया थाने की पुलिस ने खैरहनिया नाला के पास से नाले से चोरी करके ले जाए जा रहे दो ट्रैक्टर ट्रालियों पर लदा हुआ बालू बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि पुलिस ने मौके से सोनू पंडित पुत्र कमला प्रसाद निवासी खैरहनिया थाना हरैया तथा अंकित सिंह पुत्र उमा पाल सिंह निवासी गैजहवा थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 229/20 धारा 379, 411 भादवि, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम, 2/3 लोक संपत्ति निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन किए गए बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली की बरामदगी के संबंध में अलग से मुकदमा अपराध संख्या 203/20 धारा 379, 411 भादवि व 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम व 2/3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें : गधे की लीद से बन रहा था नकली मसाला, फैक्ट्री सील

Balrampur News:अवैध खनन का बालू भरी 04 ट्रैक्टर ट्राली बरामद
RELATED ARTICLES

Most Popular