-दीवाल और ताले तोड़ने से नोटों के इत्र की बदबू : मंत्री
-अखिलेश यादव का परिणाम आएगा तो जीरो बटा जीरो निकलेगा
प्रयागराज (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतीक अहमद एंड कम्पनी द्वारा जो अवैध कब्जे किए हुए जमीन थे, उन जमीनों को मुक्त कराकर ऐतिहासिक कार्य किया था। उक्त जमीन पर योगी जी ने भूमि पूजन किया और 75 गरीबों को आवास देने का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
यह बातें शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने निज आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा अतीक अहमद के परिवार के लोगों ने मीडिया के साथ बातचीत की और कहा कि हम गरीबों का काम करते हैं, गरीबों को शरण देते हैं, गरीबों की जमीन कब्जा नहीं करते हैं। उनकी पोल तीन-चार दिन बाद ही खुल गई। उनके परिवार के ही सदस्य हैं जो उनके बेटे सहित अन्य लोग रंगदारी मांगने और मारपीट करने की घटना का एफआईआर दर्ज हुआ और वीडियो भी सामने आया है। जो जेल में है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके परिवार के लोग कौन सी जमीन गरीबों को दे रहे थे। किस बात पर पिस्टल निकालकर आपके बेटे ने अपने ही लोगों को धमकाया ही नहीं बल्कि मारा भी है। जब आप अपने परिवार के साथ नहीं हुए तो जनता के साथ क्या करते होंगे।
मीडिया द्वारा पूछे जाने पर अतीक अहमद गुजरात के जेल में बंद है तो वहां से बात करने को उनके बेटे कह रहे थे। उन्होंने कहा यह विवेचना का विषय है। वहां क्या हुआ क्या नहीं, गुजरात में भी भाजपा की सरकार है। कड़ा एक्शन लिया जाएगा। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके बेटे सहित अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए कानून अपना काम करेगा।
एक अन्य सवाल अखिलेश यादव कहते हैं आईटी भाजपा के सहयोगी संगठन है, जो छापे पड़ रहे हैं। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा अखिलेश यादव को चिंता क्यों हो रही है? इसका जवाब देना चाहिए। कहीं आपका लेना देना तो नहीं है, क्यों बेचैनी हो रही है। मगर चोर की दाढ़ी में तिनका होता है। क्योंकि जितने भी निकल रहे हैं वे सब अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी से तार जुड़े हुए हैं। उनके बयान से भी स्पष्ट हो जाता है श्री राम मंदिर के निर्णय पर कांग्रेसी कपिल सिब्बल ने कहा था कि चुनाव के बाद निर्णय दिया जाए, तो आज अखिलेश यादव भी चुनाव आयोग से कह रहे हैं कि चुनाव के बाद जितना चाहे उतने ठिकानों पर छापामारी कर ले। अखिलेश यादव आप जब मुख्यमंत्री आवास छोड़ रहे थे दीवार और ताले को तोड़ रहे थे तो हमने उस वक्त भी पूछा था कि दीवार के पीछे क्या रहस्य है यह तो बता दीजिए। लेकिन आज समझ में आ गया है, दीवाल और ताले तोड़ने से नोटों के इत्र की बदबू निकलते हैं।
किसानों के मुद्दे पर कहा कि अखिलेश यादव 5 साल स्वयं मुख्यमंत्री रहे, उनके पिता भी चार बार मुख्यमंत्री रहे तो वह बता दे अपने समय में किसानों को कितना बिजली फ्री दिया, कितना लोन माफ किया हैं, कितने सिंचाई के साधन की व्यवस्था बनाया है, कितने नदियों को जोड़ा है, आपने कितने डैम बनवाए है। अखिलेश यादव का परिणाम आएगा तो जीरो बटा जीरो निकलेगा। किसानों की हालात पर कुछ नहीं किया। जब योगी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट की बैठक में योगी जी ने छत्तीस हजार करोड़ रुपए किसानों के ऋण माफ किए थे। बारह हजार करोड़ रुपए गन्ना किसानों का भुगतान किया था। आपने क्या किया था जबाव नहीं होगा।
कहा अतीक अहमद एंड कंपनी तथा उनके जुड़े परिवार लोग कह रहे हैं हमने गुनाह नहीं किया है। क्षेत्रीय विधायक बदनाम करते हैं योगी जी को भ्रमित कर रहे हैं। फिर क्यों भाग रहे हैं आप अपनी कर्मभूमि प्रयागराज छोड़कर। कानपुर पश्चिमी इलाके मेरठ आदि जगह भाग रहे हैं। आइए प्रयागराज में लड़िए दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। आपको डर है, क्योंकि 5 साल में जो अतीक अहमद का साम्राज्य और किला था उसे योगी सरकार ने ध्वस्त कर दिया है।
विद्या कान्त
