Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध कब्जेधारी माफियाओं पर चलेगा बुलडोजर, गरीबों का किया जाएगा पुनर्वास

अवैध कब्जेधारी माफियाओं पर चलेगा बुलडोजर, गरीबों का किया जाएगा पुनर्वास

सुल्तानपुर (हि.स.)।उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमृत सरोवर के अवैध कब्जेधारी माफियाओं पर बुलडोजर, चलेगा। गरीबों का पुनर्वास किया जायेगा।

नगर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में बुधवार को गरीब कल्याण सभा को संबोधित श्री मौर्य ने सम्बोधित किया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए हुए श्री मौर्य ने कहा कि बीते चार चुनावों में हार का चौका लगाया है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सौ में से 15 पैसे लाभार्थियों को मिलता था, अब मोदी और योगी के सरकार में, हम शत-प्रतिशत दे रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में दलालों की तिजोरी भरती रही। हम गरीबों की झोली भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में विकसित राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी के पीछे चल रहे हैं।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular