Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध असलाह की फैक्ट्री का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

अवैध असलाह की फैक्ट्री का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने थाना नारखी पुलिस की मदद से शनिवार की रात्रि अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से भारी मात्रा में बने व अधबने असलाह, उपकरण सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दोनों को जेल भेजा है।

सीओ सिटी हरी मोहन सिंह ने बताया कि शनिवार की रात्रि एसओजी प्रभारी के के तिवारी व उनकी टीम को सूचना मिली कि थाना नारखी क्षेत्र में अवैध असलहों का निर्माण व कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना पर थाना नारखी पुलिस के साथ बछगांव के पास मकान के पीछे झाड़ियों में घेराबन्दी करते हुए अवैध असलहों का निर्माण कर रहे दो अभियुक्तों राजू पुत्र जगदीश निवासी बछगांव थाना नारखी व रंजीत उर्फ पप्पे पुत्र जलवीर सिंह यादव निवासी दतावली थाना मटसेना को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 11 बने तमंचे, 04 अधबने तमंचे व उपकरण आदि बरामद किये है।

उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग लगभग 10 वर्षों से अवैध असलहा बनाने के कार्य में संलिप्त है। आगामी त्यौहार व होंने वाले विधानसभा चुनाव में असलाहों की अधिक मांग होंने के कारण वर्तमान में हम दोनों साथ मिलकर आर्थिक लाभ के लिए अवैध असलहों का निर्माण व व्यापार करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में रंजीत उर्फ पप्पे का आपराधिक इतिहास है। वह हिस्ट्रीशीटर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular