Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध असलहे लेकर डांस करने वाले दो युवक गिरफ्तार

अवैध असलहे लेकर डांस करने वाले दो युवक गिरफ्तार

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में अवैध असलहा लेकर डांस करने का वीडियो रविवार को वारयरल होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुये दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपितों के कब्जे से असलहे भी बरामद किये गये हैं। 
सुमेरपुर क्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी राजेश उर्फ कल्लू पुत्र जगराम व चांद थोक सुमेरपुर निवासी शुभम पुत्र शिव मोहन अवैध असलहे के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस को छानबीन कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। सुमेरपुर पुलिस ने इस मामले में टीमें बनाकर कुछ ही घंटे में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से वही अवैध तमंचे बरामद किये गये हैं, जिन्हें लेकर दोनों डांस कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular