-निर्मित व अर्ध निर्मित शस्त्र कारतूस बरामद
बाराबंकी (हि.स.)। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 निर्मित व अर्ध निर्मित शस्त्र, कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया है।
विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर जिला बदर अपराधी बड़ेल निवासी प्रमोद कुमार गौतम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं निशांदेही पर 15 अदद निर्मित अवैध शस्त्र तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया अभियुक्त शातिर अपराधी है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। अभियुक्त को जिलाधिकारी बाराबंकी ने 27 जनवरी से 06 माह के लिए जिलाबदर किया था। पूछताछ में उसने बदनपुरवा जिन्द बाबा मजार के पास अवैध तमंचा बनाने की बात स्वीकारी है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में उप्र गुंडा नियन्त्रण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
पंकज/दीपक
