Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध अतिक्रमण पर चला सरकार का बुलडोजर

अवैध अतिक्रमण पर चला सरकार का बुलडोजर

जालौन (हि.स.)। कालपी नगर के टरनलगंज इलाके में में लौह पीटा समाज के लोगों ने नाले व सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया था। नगर पालिका की टीम ने उक्त अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया।

नगर के टरनलगंज बाजार की सड़क किनारे लौह पीटा समाज के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच उपजिलाधिकारी के के सिंह को दी। जांच में अतिक्रमण पाए जाने पर नगर पालिका परिषद के आर आई रामभवन सिंह व एस आई सुशील राजपूत बुलडोजर लेकर आज अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे और कब्जा हटाया। वहीं नाली पर किये गये अतिक्रमण को भी पालिका की टीम ने हटा दिया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा किया तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

विशाल/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular