Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त, संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज

अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त, संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज

लखनऊ (हि.स.)। 1987 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी आज सेवानिवृत्त हो गए। वे उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव गृह का पदभार संभाल रहे थे। उनकी जगह पर अब यूपी में आईएएस अफसर संजय प्रसाद को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं।

चर्चाएं चल रही थीं कि अवनीश अवस्थी को 31 अगस्त से पहले एक्सटेंशन मिल जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से एक्सटेंशन को लेकर केंद्र को पत्र भी भेजा गया था, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular