Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलअवध विश्वविद्यालय ने घोषित किए 27000 परीथार्थियों के नतीजे

अवध विश्वविद्यालय ने घोषित किए 27000 परीथार्थियों के नतीजे

मनोज तिवारी

अयोध्या। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने मंगलवार को विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की बीएससी भाग एक मुख्य परीक्षा वर्ष 2019-20 का परीक्षाफल घोषित कर दिया हैं। इस परीक्षा में कुल 26954 परीक्षार्थियों में से 22811 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियत्रंक उमानाथ ने बताया कि परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.63 रहा। कुल सम्मिलित 12607 छात्रों के सापेक्ष 9722 छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए है। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 77.12 रहा, जबकि सम्मिलित 14347 छात्राओं के सापेक्ष 13089 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुई जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23 रहा। विश्वविद्यालय के परीक्षार्थियों का परीक्षाफल व अंकों का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular