Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवध विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में वृहद वृक्षारोपण अभियान

अवध विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में वृहद वृक्षारोपण अभियान

अयोध्या। वन महोत्सव के मौके पर डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इसका नेतृत्व विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य व ग्रीन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में 34 लाख 13 हजार 440 पौधरोपण होना है, जिसके सापेक्ष अवध विश्वविद्यालय को 15 हजार 600 पौधों को रोपित करना है। विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में ग्रीन समिति के सचिव डॉ. विनोद चौधरी, इंजीनियरिंग कॉलेज से जैनेन्द्र पीयूष राय, अनुराग सिंह, खेल विभाग से प्रतिभा त्रिपाठी,पीएचडी स्कालर पूर्णिमा दूबे, माली सुपरवाइजर शैलेश मिश्र के साथ सुरक्षाकर्मियों ने भी पौधरोपण किया। विश्वविद्यालय ने कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित के नेतृत्व में 40,000 से ज्यादा पौधरोपण कर पूरे परिसर को प्राकृतिक वातावरण से आच्छादित कर दिया गया है। 
ग्रीन समिति केे सचिव डाॅ. विनोद चौधरी ने बताया कि नीम, आंवला अमरूद, आम, बड़हर, लीची, सागौन, इमारती लकड़ी के पौधे रोपित किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष कुलपति ने 1 लाख पौधरोपण का लक्ष्य स्वयं निर्धारित किया था जोकि अब धीरे-धीरे लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ रहा है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular