Thursday, March 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलअवध जिमखाना की दीवार का रंग बदला, हरा पर चढ़ा गेरुआ

अवध जिमखाना की दीवार का रंग बदला, हरा पर चढ़ा गेरुआ

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ के परिवर्तन चौक के निकट अवध जिमखाना क्लब की दीवार का रंग बदल दिया गया है। क्लब के पदाधिकारियों के निर्देश पर रविवार की सुबह हरा रंग की दीवार का रंग बदलकर गेरुआ किया गया।

जिमखाना क्लब की दीवार का रंग हरा हुआ करता था। बीती रात दो पेंटरों ने क्लब की दीवार को रंगना शुरू किया। अपराह्न तक हरा रंग की दीवार का रंग बदलकर गेरुआ कर दिया गया। दोनो पेंटरों को क्लब के प्रमुख पदाधिकारियों ने यह कार्य करने के निर्देश दिये थे। इस कार्य के एवज में पेंटरों को उनके मेहनत की राशि भी मिली है।

शहर के प्रतिष्ठित क्लबों में सम्मिलित जिमखाना क्लब की दीवार का रंग बदला तो आने जाने वाले लोगों के लिए ये आकर्षण का केन्द्र बन गया। जिमखाना क्लब के सामने से होकर गुजरने वाली सड़क शहर के प्रमुख मार्ग में शामिल है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का उधर से होकर गुजरना होता है। वहीं क्लब के निकट ही यूपी प्रेस क्लब, कचहरी, बारादरी मौजूद हैं।

जिमखाना क्लब से जुड़े पंकज ने बताया कि क्लब के ज्यादातर सदस्यों ने क्लब के बाहर की दीवार का रंग बदलने की मांग की थी। चुनाव के कारण दीवार के रंगरोगन का कार्य रुका था, जैसे ही चुनाव सम्पन्न हुआ दीवार की रंगाई हुई है। दीवार के रंग को बदलने का फैसला पदाधिकारियों के निर्देश पर ही हुआ है। अब दीवार बेहद सुंदर दिख रही है।

शरद/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular