Monday, February 9, 2026
Homeविधि एवं न्यायअवधेश हत्याकांड में उम्र कैद की सजा के खिलाफ माफिया मुख्तार अंसारी...

अवधेश हत्याकांड में उम्र कैद की सजा के खिलाफ माफिया मुख्तार अंसारी की हाईकोर्ट में अपील मंजूर

-निचली कोर्ट का रिकॉर्ड तलब

प्रयागराज (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्वांचल के पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की वाराणसी के अवधेश राय हत्याकांड में मिली उम्रकैद की सजा के खिलाफ अपील सुनवाई के लिए मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने अपील मंजूर कर वाराणसी लोअर कोर्ट के रिकाॅर्ड को तलब किया है। हाईकोर्ट 13 सितम्बर को इस अपील पर सुनवाई करेगी।

कांग्रेस नेता अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या में वाराणसी की कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह आदेश जस्टिस केजे ठाकर और जस्टिस उमेश चंद्र शर्मा की डिवीजन बेंच में सुनवाई के बाद पारित किया गया।

याचिका में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई थी और सजा को रद्द किए जाने की अपील की गई है। वाराणसी की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने इसी साल 5 जून को मुख्तार अंसारी को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने मुख्तार को हत्या का दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा दी थी। 3 अगस्त 1991 को वाराणसी के चेतगंज इलाके में अवधेश राय की हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस नेता अजय राय इस हत्याकांड में खुद ही वादी और गवाह थे।

आर.एन/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular