उदगार मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम (M.I.F.) गोंडा की ओर से हज़रत मुहम्मद स. अ. के दुनिया मे तशरीफ लाने के रबीउल अव्वल के महीने के अवसर पर जेल मे बंदी क़ैदियों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं एवं फल वितरण के अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक जनाब लतीफ उर रहमान ने पैगम्बर ए इस्लाम की शिक्षाओं के प्रसंग मे व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि हमे अपने पापों का प्रायश्चित करते हुए क्षमा भावना से जीवन व्यतीत करना चाहिए एवं दूसरों के जीवन में भी खुशियली लाने का काम करना चाहिए ताकि हम समाज मे अच्छे आचरण के साथ सम्मान पूर्वक स्वतंत्रता के साथ जीवन यापन कर सकें।
इस अवसर पर पूर्व डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स श्री भूपाल बहादुर सिंह,जेलर एस पी मिश्रा,अरविंद पांडे अधिवक्ता, मुशफीक अहमद, जमशेद वारसी इत्यादि ने भी अपने विचार रखे। लगभग सौ से अधिक , पुरुष बंदियों, महिलाओं और बच्चों को अंगौछा, बनियाँन, टूथ पेस्ट, नहाने व कपड़ा धोने का साबुन, चप्पल, लोवर, टी शर्ट, लेडीज सूट व बच्चों के खिलौने व किताबें, सिलेट एवं फल वितरित किया गया। जेल में बच्चे खिलौने आदि पाकर बहुत खुश दिखे ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मसूद शम्सी, अहसंन रूपानी, ए बी सी ईंट भट्टा, सफीक अंडा मरचंट आदि का विशेष योगदान था। उल्लेखनीय है कि बारह रबिउल् अव्वल के अवसर पर संगठन के आह्वाहँन पर नगर के अधिकतर मुस्लिम डॉक्टरों द्वारा मुफ्त इलाज की सुविधा अथवा निशुल्क परामर्श की सुविधा प्रदान की थी। प्रतिष्ठित शायर नजमी कमाल का इन गतिविधियों मे सराहनीय सहयोग रहा।…. जमशेद वारसी सचिव एम आई एफ़ गोंडा
अल्लाह के बंदो पर खर्च किया जाता है वही बचता है और बाकी तो खर्च हो कर खत्म हो जाता है…..
RELATED ARTICLES
