Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वर्ग के मेधावी छात्रो के लिए निःशुल्क कोचिंग दे रही सरकार...

 अल्पसंख्यक वर्ग के मेधावी छात्रो के लिए निःशुल्क कोचिंग दे रही सरकार : दानिश आजाद अंसारी

देवरिया (हि. स.) । भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा रूद्रपुर विधानसभा के मदनपुर मे किसान प्रतिनिधि सम्मेलन आज संपन्न हुआ । सम्मेलन के शुभारम्भ में उपस्थित अतिथियों ने पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि किया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज राज्यमन्त्री मोहम्मद दानिश आजाद अंसारी ने उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार किसानों के साथ है, सरकार ने अभी तक 86 लाख लघु और सीमांत किसानों के फसली ऋण को माफ करने के साथ उत्तरप्रदेश में 2017 से 2022 तक 1 लाख 72 हजार 745 करोड़ रुपया गन्ना मूल्य का भुगतान करके कीर्तिमान स्थापित किया है। सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के हित में भी कई योजनाएं चला रही है।

उन्होंने कहा कि जिसमे उर्दू शिक्षण के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के साथ मदरसों का आधुनिकीकरण कर रही है।अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए नई रोशनी योजना चलाकर उनको सशक्त बनाया जा रहा है, अल्पसंख्यक वर्ग के मेधावी छात्रो के लिए निःशुल्क कोचिंग और छात्रवृत्ति योजना सरकार चला रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विधायक जय प्रकाश निषाद ने कहा कि सरकार गाँव और किसान के विकास के लिये प्रतिबद्ध है, गाँवो में सड़कों का विकास, स्ट्रीट लाइट, हर घर मे शौचालय, पंचायत भवन की स्थापना करके सरकार गांव का सर्वांगीण विकास कर रही है, किसानों के लिए सरकार ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए प्रधानमंत्री सम्मान निधि के माध्यम से उत्तरप्रदेश में 2 करोड़ 50 लाख किसानों को लगातार 6 हजार रुपये वार्षिक धनराशि देकर किसानों का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। विकास की जो रेलगाड़ी भाजपा की सरकार चला रही है उसका विरोधी दल चैन पुलिंग करना चाहते है तो हम सभी को विकास की रेलगाड़ी का चैन पुलिंग नही होने देना है और निकाय चुनाव में भाजपा को भारी अन्तर से चुनना है।

भाजपा जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि नगरों में भाजपा सरकार पक्का आवास देने के साथ मलिन बस्तियों को स्वच्छ बनाने के लिये कार्य कर रही है, नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सीवर, पार्क ओबनाकर नगर पंचायतों में जनजीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया है।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि नगरों में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर निकायों में मार्ग निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक केंद्र का निर्माण करा रही है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से आम जनमानस की सेवा कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, रानू सिंह, सगीर शेख, सदानंद सिंह, विकास राव, अमरेंद्र सिंह, योगेश त्रिपाठी, रामजन्म राजभर, गोलू यादव, प्रदीप, चंद्रशेखर कश्यप, ओमप्रकाश गुप्ता, सागर, ओमप्रकाश , भगवान यादव, कमलेश सिंह, अखंड प्रताप सिंह, नसिरुरद्दीन ,काशी पति शुक्ल, दिनेश पाण्डेय, गिरीश नारायण सिंह,दिनेश तिवारी उपस्थित रहें ।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular