Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश अल्पकालिक विस्तारकों को अगले माह फिर से दूसरे राज्यों में भेजेगी भाजपा

 अल्पकालिक विस्तारकों को अगले माह फिर से दूसरे राज्यों में भेजेगी भाजपा

लखनऊ(हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा गंभीर है। वर्ष 2023 के अंत तक राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में पार्टी के चुनावी अभियानों को गति प्रदान करने के लिए दूसरे राज्यों से भाजपा अल्पकालिक विस्तारक भेजेगी। उत्तर प्रदेश के अल्पकालिक विस्तारकों को भी अगले माह फिर से मध्य प्रदेश और राजस्थान भेजा जाएगा।

इसी संबंध में सोमवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर अल्पकालिक विस्तारकों की समीक्षा बैठक की गयी। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित अल्पकालिक विस्तारकों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, बिहार व झारखण्ड के प्रदेश महामंत्री संगठन नागेन्द्र व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश से राजस्थान व मध्य प्रदेश अल्पकालिक विस्तारक गये थे। वहां से लौटे विस्तारों से उनका अनुभव कथन सुना गया। समीक्षा बैठक में इन विस्तारकों को अगस्त माह में फिर से दोबारा से भेजने पर चर्चा की गयी। अब अल्पकालिक विस्तार जब जाएंगे तो चुनाव तक वहीं रहकर पार्टी का काम करेंगे।अल्पकालिक विस्तारक पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक क्रियान्वित कराने का काम करेंगे और जीत का आधार बनेंगे।

समीक्षा बैठक में अल्पकालिक विस्तारकों के अलावा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या, गोविन्द नारायण शुक्ल, अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा व अवध के प्रान्त मंत्री विनोद पटेल उपस्थित रहे।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular