Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनअली अब्बास जफर की क्राइम -एक्शन फिल्म में हुई इस विलेन की...

अली अब्बास जफर की क्राइम -एक्शन फिल्म में हुई इस विलेन की एंट्री?

फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही निर्देशक अली अब्बास जफर की क्राइम -एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल नवंबर में हुई थी। वहीं इस साल मार्च में शाहिद कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में अभिनेता अंकुर भाटिया की एंट्री होगी और वह इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वह शाहिद को जबरदस्त टक्कर देंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं फिल्म के टायटल को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। शाहिद कपूर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं ।

जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में शाहिद पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। यह एक क्राइम-एक्शन फिल्म होगी, जिसमें शाहिद का एक्शन अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा। यह पहला मौका है जब शाहिद और अली अब्बास जफर एक साथ काम कर रहे हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular