Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ : हेड कांस्टेबल ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास, निलंबित

अलीगढ़ : हेड कांस्टेबल ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास, निलंबित

अलीगढ़ । जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए पर रहने वाले हेड कांस्टेबल ने बुधवार शाम मकान मालिक की मासूम बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी सिपाही को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। जानकारी होते ही एसपी सिटी थाने पहुंच गए। मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की ड्यूटी वर्तमान में कमिश्नरी में थी। वह पास में ही एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बुधवार शाम मकान मालिक जिम गई थीं। घर पर आठ वर्षीय बेटी अकेली रह गई। आरोप है कि इसी बीच सिपाही ने मासूम को अपने कमरे में बुला लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी की हरकत देख मासूम माजरा समझ गई। वह रोती हुई कमरे से बाहर आ गई। तभी मासूम की मां भी जिम से घर पहुंच गई। मां को देख बच्ची रोने लगी। मां के पूछने पर मासूम ने पूरी घटना बतायी। मां ने शोर मचाते हुए आरोपी सिपाही को दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। गुस्साए लोगों ने भी आरोपी की धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर आ गए। खबर मिलते ही एसपी सिटी, सीओ तृतीय भी थाने पहुंच गए और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही राजवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular