लखनऊ (हि.स.)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में बुधवार की देर रात को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला गुरुवार को यह बताया कि मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी का नाम कृष्णानगर रामगढ़ कॉलोनी निवासी अनुराग सिंह है। उनका आरोप है कि 30 जनवरी को शरजील उस्मानी ने महाराष्ट्र में एल्गार परिषद के सम्मेलन की एक सभा में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की मंशा से विवादित और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया था। उनके इस विवादित और भड़काऊ शब्दों से विद्वेष फैल सकता है। लोगों में शत्रुता होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो सकता है। इस लिहाज से उनके के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए। अनुराग शरजील उस्मानी का विवादित बयान की वीडियो सीडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही
