Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ : दो बार परीक्षा में फेल होने पर नटवरलाल बना दारोगा,...

अलीगढ़ : दो बार परीक्षा में फेल होने पर नटवरलाल बना दारोगा, गिरफ्तार

अलीगढ़ (हि.स.)। दरोगा बनने का खुमार एक नटवरलाल को इस तरह सरचड़कर बोला कि जब दो बार दरोगा की परीक्षा देने के बाद भी सफल नहीं होपाया तो खुद ही वर्दी पहनकर स्टार लगाकर दरोगा बन गया। साथ ही दरोगा की धौसँ और वर्दी का रौब दिखाकर अच्छी खासी शादी भी कर ली। शादी में मोटा दहेज भी मिल गया। ससुरालियों को अपनी तैनाती अलीगढ़ बताई गई। गांधीपार्क पुलिस ने धनीपुर इलाके में इस दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नटवरलाल पिछले दो साल से क्षेत्र में फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा था। असलियत सामने आने पर परिजनों के होश उड़ गए हैं।
जानकारी के अनुसार, वर्दी की धौंस और खाकी का खौफ दिखाकर नटवरलाल ने रेलवे स्टेशन पर अपने आप को जीआरपी का दरोगा बताकर कानूनी कार्यवाही के नाम पर 41 का नोटिस थमाने के बाद लोगों से अच्छी खासी रकम ऐंठी। जिसको असली पुलिस ने द्वारा मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा है। बताया जाता है जिला बुलंदशहर के तहसील डिबाई के गांव दानगढ़ का रहने वाला विनोद को शुरू से ही पुलिस में भर्ती होने का शौक था। उसने दो बार दरोगा की परीक्षा में फेल होने के बाद विनोद ने खुद ही परीक्षा में पास होने का मन बना लिया। इसके बाद विनोद वर्दी, स्टार लगाकर बाजार और स्टेशन पर घूमना शुरू कर दिया। वर्दी के चलते अच्छी खासी शादी भी हो गई। मोटा दहेज भी लिया।

अलीगढ़ : दो बार परीक्षा में फेल होने पर नटवरलाल बना दारोगा, गिरफ्तार

इधर, एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार नटवरलाल ने अपना नाम पुलिस पूछताछ में विनोद कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी दानगढ़ जनपद बुलन्दशहर बताया। बताया कि पिछले दो साल से क्षेत्र में वर्फ़ी पहनकर घूम रहा था। इसके पास से पुलिस को 2 आधर कार्ड, दो पेन कार्ड, वर्दी, 4 स्टार, पुलिस लिखी हुई बुलेट बाइक मिली है। विनोद कई दारोगाओं के सम्पर्क में भी था। उसने अपनी पोस्टिंग आगरा सहित अन्य कई जिलों में होना लोगो को बताया था। वर्दी की आड़ में कई लोगो से रुपये भी ऐंठ चुका है। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular