Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ : चार वाहन चोरों गिरफ्तार, ट्रक व दो बाइकें बरामद

अलीगढ़ : चार वाहन चोरों गिरफ्तार, ट्रक व दो बाइकें बरामद

अलीगढ़ (हि.स.)। थाना लोधा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गांव खेड़ा खुशखबर के पास खेत से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से एक केंटर, बाइक व बाइक के पार्ट्स भी मिले हैं। पुलिस ने उक्त वाहन चोरों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान सीओ गभाना विकास कुमार ने मीडिया को बताया लोधा पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। गांव खेड़ा खुशखबर के पास खेत में कुछ संदिग्ध दिखाई दिये। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अपने नाम मुरसलीन पुत्र इकबाल अहमद निवासी दुर्गा वाली गली मस्जिद से आगे चौकी सारसौल थाना बन्नादेवी, विकल कुमार पुत्र श्यौराज सिंह निवासी बागऊ थाना पहासु जिला बुलन्दशहर व हाल निवासी हरप्यारी का मकान भोला नगरी भीकमपुर थाना बन्नादेवी, जयप्रकाश उर्फ जैनू पुत्र पप्पू निवासी खेड़ाखुशखबर थाना लोधा, अनिल पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम खेड़ा खुशखबर थाना लोधा बताए हैं। 
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी का 6 टायरा कैंटर, दो चोरी की बाइक व ट्रक की खुली बाड़ी लाल रंग, एक गैस सिलिंडर, गैस कटर, आक्सीजन सिलेन्डर, एक हथोड़ा, दो बाइक बरामद हुई हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ राम वकील सिंह, एसआई नितिन राठी, सौरभ शर्मा, कॉन्स्टेबल सोनू बालियान, राहुल कुमार, शुभम तोमर शामिल रहें। 

RELATED ARTICLES

Most Popular