अलीगढ । देहलीगेट के सराय मियां में बुधवार देर रात बच्चे से बाइक टकराने पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के 15-20 लोगों ने दूसरे के घर पर जमकर पथराव किया। बीचबचाव में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी छत से पत्थर फेंके। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला सराय मियां निवासी दानिश गुरुवार रात दो साल के बच्ची को टाफी दिलाने के लिए दुकान जा रहे थे। रास्ते में बुलेट ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची सडक पर जा गिरी। बच्ची को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। आस-पास के लोगों की भीड एकत्र हो गई, लोगों ने किसी तरह से बच्ची को संभाला। बाइक सवार से इसका विरोध किया तो वह उग्र हो गया, वह गुस्से में बोला कि बच्ची मर तो नहीं गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद बाइक सवार पक्ष के 15-20 लोग ख्वाजा चौक से आए और दानिश के घर पर पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि घर में घुसकर भी मारपीट की। बचाव में दानिश के भाई व अन्य लोगों ने छतों से पत्थर फेंके। लेकिन आरोपित पक्ष के लोग अधिक संख्या में थे। दो-तीन घायल हो गए, जिसमें एक को गंभीर चोट आई है। इस बीच मामले की जानकारी पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस को देखकर लोग शांत हो गए। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी में हमलवार पथराव करते नजर आ रहे हैं।
इंस्पेक्टर देहलीगेट प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि बाइक टकराने पर विवाद हुआ था। इसमें बाइक सवार पक्ष के लोगों ने पथराव किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। दानिश पक्ष की तहरीर पर आरोपित शानू, शमशाद, शादाब आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर आरोपित चि।त किए जा रहे हैं।
अलीगढ : सराय मियां में दो पक्षों में पथराव कई घायल
RELATED ARTICLES
