Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ : डीएम एसएसपी ने किया शराब की दुकानों का निरीक्षण

अलीगढ : डीएम एसएसपी ने किया शराब की दुकानों का निरीक्षण


अलीगढ । डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ रविवार को शहर की शराब की दुकानों रसलगंज व शीशियापाडा का निरीक्षण करते हुए स्टॉक जांचा। आबकारी विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि वह लगातार दुकानों का निरीक्षण करते रहे। किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एडीएम वित्त विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सहित आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, एसडीएम गभाना प्रवीण यादव ने रविवार को गभाना के भट्टे ओम ब्रिक्स फील्ड अमृतपुर, बरका आरएस ब्रिक, काका ईट उद्योग नगला सरूआ, कान्हा ईट उद्योग जखौता पर श्रमिकों से बातचीत करते हुए उन्हें बताया कि लावारिस शराब, फैंकी शराब को न पीएं। उन्हें यह भी बताया सरकारी ठेके के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति से शराब न लें, साथ ही शराब न पीने के लिए भी मजदूरों को जागरूक किया। डीपीआरओ पारुल सिसोदिया के नेतृत्व में विकास खंड जवां,धनीपुर अकराबाद में नहर के किनारे स्थित नहर से सटी झाड़ियों में जहरीली शराब को खोजने के लिए सर्च, सफाई अभियान चलाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular