Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ : कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए गांवों में मुनादी कराएं:डीएम

अलीगढ : कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए गांवों में मुनादी कराएं:डीएम

अलीगढ़ । कोविड की बैठक में डीएम को ग्रामीण इलाके में कोविड-19 की वैक्सीनेशन का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। इस पर उन्होंने सभी एसडीए को निर्देश दिए कि दो दिन में कार्य योजना तैयार कर वैक्सीनेशन का काम बडे स्तर पर कराएं। कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए गांवों में मुनादी कराएं।
सभी
निगरानी समितियों को सक्रिय करें, ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के काम के लिए लेखपाल, सेक्रेटरी, राशन डीलर, एएनएम, आशा, ग्राम प्रधान, चौकीदार और सफाइकर्मियों की जिम्मेदारी तय करें। शहरी इलाकों में आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक शहरी स्वास्थ्य केंद्र का जीणोद्धार नगरीय निकायों कराएं। संबंधित चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी डाक्टर्स संबंधित अधिशासी अधिकारी से समन्वय स्थापित कर 10 दिन में काम शुरू कराएं।
डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि तहसीलो में चकरोड अभियान युद्धस्तर चलाएं। पीडीडीआरडीए को निर्देश दिए कि जिन चकरोडो पर मिट्टी कार्य हो चुका है, उन पर इंटरलॉकिंग, खड़ंजा लगवाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular