Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ : आठ लाख का गांजा बरामद कर तस्कर दबोचे

अलीगढ : आठ लाख का गांजा बरामद कर तस्कर दबोचे


अलीगढ । थाना क्वार्सी पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर जिले में सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरतार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से साढे आठ लाख का डेढ किग्रा. गांजा बरामद किया है। आरोपित कैंटर में आम की पेटियों में गांजा छिपाकर अलीगढ ला रहे थे।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री की रोकथाम के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटे लाल, सर्विलांस सेल टीम ने क्यामपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान आयशर कैंटर रोका। पुलिस को देखकर चालक ने कैंटर को पीछे की ओर घुमा लिया। शक होने पर पुलिस ने कैंटर सवार तीन लोगों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दबोचे गए लोगों ने अपने नाम मडराक के गांव दौरला निवासी इमरान उर्फ बिन्नामी, कोतवाली के मोहल्ला भुजपुरा ठाकुर वाली गली निवासी ललेश उपाध्याय और अतरौली के गांव सदेआलमपुर निवासी अशोक कुमार शर्मा बताया। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें आम की 22 पेटियां दिखाई दी, इस पर पुलिस को शक हुआ कि अपने जिले में आम की अधिक पैदावार होती है तो बाहर से आम की पेटियां क्यों? अगर वहां से यहां आम की सप्लाई करनी भी थी तो यह संख्या भी काफी कम थी। पुलिस ने आम की पेटियों को खोलकर देखा तो उनकी आंखे फटी रह गई। पेटियों में आम के नीचे गांजा छिपाकर लाया जा रहा था, प्रत्येक पेटी का बजन करीब साढ़े छह किलो वजन था। पुलिस ने करीब एक कुंटल 39 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि गांजे को विशाखापटनम (आंध्र प्रदेश) से लाते थे। यहां हाथरस, अलीगढ़ व आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular