Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने डाॅ. जितेंद्र कुमार को किया निलंबित

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने डाॅ. जितेंद्र कुमार को किया निलंबित

अलीगढ़ (हि.स.)। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। उनका निलंबन प्रथम दृष्टया मिसकंडक्ट और मामले की गंभीरता को देखते हुए किया गया है।

डाॅ. जितेंद्र कुमार को जांच पूरी होने तक सेवा से निलंबित किया गया है। डाॅ. कुमार को जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक प्रोफेसर पर क्लास के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि एमबीबीएस के छात्रों को पढ़ाते समय उन्होंने गलत तरीके से हिंदू देवी-देवताओं के उदाहरण छात्रों के सामने पेश किए।

चन्द्रिल

RELATED ARTICLES

Most Popular