Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ : मां-बेटे को बंधक बनाकर नगदी जेवर व दो भैंस लूट...

अलीगढ़ : मां-बेटे को बंधक बनाकर नगदी जेवर व दो भैंस लूट ले गए बदमाश

अलीगढ़ । कोतवाली अतरौली क्षेत्र में पालीमुकीमपुर के गांव सिंधौली में मां बेटे को बंधक बनाकर बदमाश जेवर, नगदी व दो भैंस लूट कर फरार हो गए। मां बेटे द्वारा लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी करते हुए बदमाशों की काफी तलाश की, मगर बदमाशों का कुछ पता नहप चल सका। पीड़ित के द्वारा घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
राजू पुत्र पन्नालाल ने गांव के बाहर बंबा के पुल के निकट अपना घेर बना रखा है। जहां वह अपने मवेशियों का पालन पोषण करते हैं। कल रात राजू व उनकी मां गंगा श्रीदेवी घेर में सो रहे थे। उसी दौरान मध्य रात्रि के समय अज्ञात बदमाशों ने उनके घेर पर धावा बोल दिया और घेर में सो रहे मां बेटे को दबोच लिया। मां बेटे द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें जमकर मारा पीटा और महिला के कुंडल, पजेब, अंगूठी व बेटे के पास रखें 12000 की नगदी को लूट लिया। मां बेटे को तमंचे के बल पर कमरे में बंद कर दिया। मां बेटे को बंद करने के बाद बदमाश घेर में बंधी दो भैसों को मैक्स लोडर में चढ़ाकर फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद मां बेटे ने चीख-पुकार मचाई। जिस पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मां बेटे को कमरे से बाहर निकाला। सूचना पाकर पालीमुकीमपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी करते हुए बदमाशों की काफी तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहप लगा। पीड़ित पुत्र राजू की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular