अलीगढ़ । मंडलायुक्त गौरव दयाल ने विधायक शहर संजीव राजा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के साथ मलखान सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएमएस डॉ. रामकिशन को अस्पताल में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए जिससे मरीजो को बेहतर व्यवस्था मिल सके।
मण्डलायुक्त ने निरीक्षण के समय उपस्थित चिकित्सकों से वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि कोविड-19 पाजिटिव मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने व संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये समस्त बारीकियों को नजदीकी से परखा जाय। उन्होंने हास्पिटल में बेडस की संख्या बढ़ाये जाने के साथ-साथ सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।
उन्होंने हास्पिटल में उचित रख-रखाव के साथ बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को दिये और सम्पूर्ण चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने सीएमएस को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन चिकित्सकों की डय़ूटी लगे उन्हें कड़े निर्देश दिये जायें कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाय। मंडलायुक्त ने कहा कि वह जल्द ही पुन: दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
अलीगढ़ : मंडलायुक्त ने मलखान सिंह जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES
