Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ : बारातियों को पीटने का वीडियो वायरल, पांच गिरफ्तार

अलीगढ़ : बारातियों को पीटने का वीडियो वायरल, पांच गिरफ्तार

अलीगढ़ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बारातियों को पीटने के वायरल वीडियो को आधार बनात हुए पुलिस ने गिरफ्तारी शुरु कर दी है। इस मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि छह नामजदों की तलाश की जा रही है। 

यह पूरा मामला अलीगढ़ के नूरपुर का है, जहां बीते दिनों एक दलित बेटी की शादी में आये बारातियों को कट्टरपपंथियों ने पीट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसके आधार पर पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर पांच आरोपितों को पकड़ा है, जबकि छह नामजदों की तलाश की जा रही है। वहीं, वीडियो के आधार पर पुलिस अब हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular