अलीगढ़ । मण्डलायुक्त द्वारा अलीगढ़ महानगर को स्मार्ट व सुन्दर बनाने के लिये तथा अलीगढ़ शहर के सिटी स्केप को सुधारने के लिये व्यवसायी वर्ग एवं आमजन के सहयोग से विशेष प्रयास किये जाने की दिशा में अलीगढ़ सिटी फसाड इम्प्रूवमेन्ट ड्राइव प्रारम्भ किया गया था, जिसके अन्तर्गत शहर के विभिन्न बाजारों, व्यवसायिक क्षेत्र एवं आवासीय क्षेत्रों में स्थित भवनों, दुकानों, व्यवसायिक कॉम्पलैक्स आदि के बाहरी हिस्सों के फसाड को बेहतर बनाने हेतु प्रयास किये गए। इस अभियान के अन्तर्गत सेन्टर प्वाइन्ट, बारहद्वारी, फफाला मार्केट, रामघाट रोड तथा रेलवे रोड के कुछ हिस्सों में व्यापारियों एवं आमजन के सहयोग से कार्यप्रारम्भ कराया गया जिससे इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों का फसाड पहले से काफी बेहतर हुआ है जिसकी प्रशंसा एवं उत्साहवर्धन माो जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा की गयी है। वहीं इन्ही क्षेत्रों में कुछ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवनों के स्वामियों द्वारा अपेक्षित रूचि ना लिये जाने एवं सहयोग ना किये जाने के चलते फसाड इम्यूयमेन्ट अभियान को अपेक्षित गति एवं सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है। मीडिया बन्धुओं से भी यह अपील की गयी कि अलीगढ़ शहर को और अधिक स्वच्छ व सुन्दर दिखाई देने के इस अभियान के अन्तर्गत अच्छा कार्य करने वाले भवन स्वामियों व्यवसायियों की प्रशंसा करें व अभी तक अभियान से न जुड़ने वाले भवन स्वामियों व्यवसायियों को फसाड इम्पूवमेन्ट से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु सकारात्मक समाचार नियमित रूप से प्रकाशित कर इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें।
अलीगढ़ : फसाड इंप्रूवमेंट में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं उत्साही व्यक्तियों का लिया जाएगा सहयोग:कमिश्नर
RELATED ARTICLES
