Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ : प्रयागराज एक्सप्रेस से तीन माह पूर्व चोरी का पर्दाफाश,सासी गैंग...

अलीगढ़ : प्रयागराज एक्सप्रेस से तीन माह पूर्व चोरी का पर्दाफाश,सासी गैंग का सरगना गिरफ्तार तीन फरार

अलीगढ़ । प्रयागराज एक्सप्रेस से करीब तीन माह पूर्व ज्वेलरी व नकदी से भरे बैग को चोरी करने वाले सासी गिरोह के सरगना को जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपित से करीब सात लाख कीमत की ज्वेलरी व 25 हजार की नकदी बरामद हुई है।
सीओ आगरा/इटावा हरिशचंद्र ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नोयडा के विवेक विहार के सेक्टर 82 निवासी अंकिता मिश्रा पत्नी अविनाश मिश्रा 12 अप्रैल को प्रयागराज एक्सप्रेस से गाजियाबाद तक सफर कर रहप थप। इसी बीच अंकिता मिश्रा का जेवरात से भरा पिट्ठू बैग चोरी हो गया था। इस मामले में अंकिता ने गाजियाबाद पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया था। फिर अलीगढ़ जीआरपी को चोरी की घटना की जानकारी दी थी। सीओ जीआरपी ने बताया कि चोरों की तलाश में सर्विलांस की टीम सक्रिय हो गई। जीआरपी व आरपीएफ टीम ने शुक्रवार सुबह मीनाक्षी पुल के पास से जिला रोहतक (हरियाण)के थाना महम के बलहम्वा गांव निवासी मनोज उर्फ मोनू उर्फ राजा पुत्र धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी जिला जपद के थाना सहरजपद के बुड्ढा कालोनी निवासी नरेश उर्फ बुड्ढा, थाना व कस्बा वुआनी खेडा (भिवानी) के कानी उर्फ प्रदीप पुत्र धनपत, जिला रोहतक के थाना महम के वार्ड संख्या पांच निवासी नीना उर्फ राहुल पुत्र रनवीर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
जीआरपी टीम होगी पुरस्कत
आरोपित के पास से अंकिता मिश्रा के बैग से गायब सोने की चेन, तीन लेडिज अंगूठी, लोकेट, डायमंड मंगलसूत्र, टाप्स, पैंडल, एक जेंट्स अंगूठी के अलावा 24,585 रुपये नकद बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आगरा कैंट, मध्य प्रदेश के कटनी आदि थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित सासी गैंग का सरगना है। यह गैंग सुपरफास्ट, एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों के बैग, अटैची, ज्वेलरी, नकदी व कीमती सामान चोरी करने का काम करते हैं। ट्रेन के आउटर पर धीमे होने पर उतर कर रोडवेज बस या प्राइवेट वाहनों से अपने घर पहुंच जाते हैं। सीओ ने बताया कि चोरी की इस वारदात का राजफाश करने वाली टीम को एसपी रेलवे के स्तर से पुरस्कृत किया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 राजन शर्मा थाना जीआरपी ,हे0कां0 2018 सुभाष भदौरिया ,हे0कां0 मनीष कुमार,कां0 मो0 असलम,कां0 अमित मोतला, है0का0 सतपाल सिंह,है0का0 शिवराम यादव,का0 सोनू ,हे0कां0 सुखवीर सिंह काश्मीर वैली अवन्तीपोरा,कां श्रीपाल सुनाम ऊधम सिंह वाला डिविजन अम्बाला आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular