Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ : पुलिस ने पकड़ी किसान नेताओं की गाड़ियां,किया घिराव तो गलती...

अलीगढ़ : पुलिस ने पकड़ी किसान नेताओं की गाड़ियां,किया घिराव तो गलती मान गये थानेदार


अलीगढ़ । भाकियू (स्वराज )द्वारा थाना दादों पर किसानों की समस्या को लेकर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी से वार्ता की गई मुख्य रूप से वार्ता का विषय वर्तमान समय में पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण प्रशाशन द्वारा की जा रही पाबंदी के कारण आम किसान परेशानी का सामना कर रहे हैं। गत दिवस भाकियू स्वराज के जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ अवधेश यादव एवं अन्य पदाधिकारी अपने किसी परिचित के साथ जा रहें थे। वहां एक प्रत्याशी अपना प्रचार प्रसार कर रहे थे, जहां पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसके कारण पुलिस ने भाकियू स्वराज के पदाधिकारी को भी प्रत्याशी के साथ समझा और आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए उनकी गाड़ी को रोक दिया जबकि पदाधिकारी ने भाकियू स्वराज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा को अवगत कराया कि पुलिस द्वारा गलतफहमी में उनकी गाड़ी को प्रत्याशी के साथ समझ कर रोका गया हैं। तब थाना प्रभारी दादों से भाकियू (स्वराज) द्वारा कोविड 19 के निर्देश का पालन करते हुए सभी किसान भाईयों को साथ लेकर मुलाकात कर इस घटनाक्रम को समझाया गया व बताया गया कि प्रत्याशियों के वाहनों के बीच सड़कों पर अन्य वाहनों का आवागमन भी होता हैं। यदि मार्ग पर चलते हुए प्रत्याशियों के वाहनों में अन्य वाहनों का आवागमन हों जाएं तो यह सम्भव नहीं है । कि वह वाहन आप प्रत्याशी के वाहन समझें कहीं कहीं कुछ खामियां आपके साथ हुई है। जिस पर थाना प्रभारी दादों ने संज्ञान लेते हुए कहा कि हम पूर्ण रूप से ध्यान रखते हैं । आचार संहिता का पालन हो गलतफहमी में भाकियू स्वराज के अवधेश यादव जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा की को रोक दिया गया था। घटनाक्रम से अवगत होने के बाद थाना प्रभारी द्वारा गाड़ी को तत्काल प्रभाव से छोड़ दिया। इस दौरान डॉ शैलेन्द्र यादव राष्ट्रीय सचिव ओबीसी मोर्चा, योगेन्द्र यादव मण्डल महासचिव, तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष विकास यदुवंशी, भूपेंद्र अवस्थी, राजपाल सिंह तहसील उपाध्यक्ष, आदि किसान पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular