अलीगढ़ । पिछले कुछ महीनों में पत्रकारों पर लगातार अत्याचार किये जा रहे हैं देश भर के अंदर ईमानदार पत्रकारिता पर लगाम लगाने के लिए लगातार पत्रकारों को दंबंगों द्वारा अपना निषाना बनाया जा रहा है। जिसकी वजह से पत्रकार अपने आप को सुरक्षित महसूस नहप कर पा रहे हैं। पत्रकार के घर में घुसकर जलानलेवा हमला करने वाले दिन बाद भी पुलिस द्वारा गिरतार नहीं किये गये हैं। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) आरोपियों को षीघ्र गिरतारी की मांग करते हुये धर्मेन्द्र राघव पर हुये हमले की कटु षब्दों में घोर निन्दा करती है। उक्त बातें भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र षर्मा ने अपने आवास पर बैठक के दौरान व्यक्त कीं।
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र षर्मा का कहना है कि अभी फिलहाल में अलीगढ़ जिले के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के डोरी नगर में वरिश्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र राघव के घर में घुसकर दबंगों ने एक घंटे जमकर ताडंव मचाया,लेकिन सूचना देने के बाद भी पुलिस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची और पुलिस चौकी प्रभारी जो कि भ्रश्टाचार में संलिप्त है वह पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों के घरों पर बैठकर पुलिस चौकी प्रभारी चाय नाष्ता करके उल्टा पत्रकार और उसके साथियों को गुण्डा बदमाष बताकर फर्जी मुकद्दमा दर्ज करने की तैयारी में लग गये। लेकिन पुलिस कप्तान कलानिधि नैथानी के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित पत्रकार की थाना गांधी पार्क में रिपोर्ट दर्ज की गई,लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और तरह-तरह की धमकियां पत्रकार और उसके परिजनों की दी जा रही हैं,लेकिन पुलिस आंखे मूंद कर कुम्भकर्णीय नींद में सो रही है,षायद किसी बड़ी अनहोनी घटना के इंतजार में हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र षर्मा ने चेतावनी दी है कि दो दिन के अंदर पत्रकार धर्मेन्द्र राघव पर हुये हमले के आरोपियों की गिरतारी नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन सड़कों पर उतरेगी और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपना विरोध प्रकट कर आरोपियों की गिरतारी की मांग करेगी।
अलीगढ़ : पत्रकार पर हमला करने वाले गिरफतार नहीं तो आन्दोलन करेगी भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) :जितेन्द्र शर्मा
RELATED ARTICLES
