Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ पत्रकार गोली कांड में दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में

अलीगढ़ पत्रकार गोली कांड में दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में

अलीगढ़ (हि.स.)। महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के धनीपुर मंडी में गुरुवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति ने एक टीवी पत्रकार मुकेश गुप्ता को गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि बीतीरात को नौरंगाबाद निवासी टीवी चैनल पत्रकार मुकेश अपने साथियों के साथ धनीपुर मंडी में एक दुकान के पास खाना खा रहे थे। दुकान में बैठा एक अज्ञात युवक आया और बेवजह उन्हें गाली-गलौज करने लगा। जब मुकेश ने इसका विरोध किया तो उसने उन्हें गोली मारकर फरार हो गया।

गोली मुकेश के पेट में जा घुसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल मुकेश को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह घायल पत्रकार को वार्ड में शिफ्ट किया गया। अभी चिकित्सकों ने गोली नहीं निकाली है।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले की जांच में लगी टीमों में से एक टीम आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हर पहुलओं की जांच कर जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular