Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ : दो पार्षदों की मृत्यु से नगर निगम को गहरा आघात

अलीगढ़ : दो पार्षदों की मृत्यु से नगर निगम को गहरा आघात


अलीगढ़ । शनिवार का दिन नगर निगम के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा जहां सुबह सुबह कोरोना से लड़ाई लड़ते हुए नगर निगम वार्ड 39 के पार्षद रिजवान हुसैन मिंटू की मृत्यु के समाचार से नगर निगम संभल भी नहीं पाया था कि दोपहर बाद वार्ड पार्षद 65 अमीरुद्दीन की आकस्मिक मृत्यु से नगर निगम में शोक की लहर उठ गई. नगर निगम के पार्षद अधिकारी और कर्मचारी अपने दो साथियों के आकस्मिक मृत्यु से गहरे सदमे में आ गए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए नगर निगम पार्षदों और अधिकारी कर्मचारियों ने प्रार्थना करते हुए मृतक के परिजनों से वार्ता की। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह उपसभापति डॉ मुकेश शर्मा ने अपने दोनों साथियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सभी पार्षद अधिकारी और कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular