अलीगढ़ । जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बकरीद एवं श्रावण मास समेत अन्य त्योहारों पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी धर्म़ों के बुद्धिजीवियों, संभ्रांत नागरिकों एवं संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत हर्षोल्लास, आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की कोई तर्क-वितर्क या विवाद की स्थिति नहप होनी चाहिए। उन्होंने जनपद अलीगढ़ के कोरोना मुक्त होने के लिए सभी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशासनिक टीम की अथक मेहनत एवं जनता के अपार सहयोग से ही संभव हो सका है। विशेषज्ञों की राय और सरकार द्वारा बार-बार दी जा रही चेतावनी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहप है। ऐसे में इस दिखाई न पड़ने वाली बीमारी से हमें और अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करते हुए पूर्ण आस्था के साथ त्योहारों को मनाएं।
आगामी त्योहारों एवं कोरोना संकटकाल को .ष्टिगत रखते हुए आहुत बैठक में जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा सभी धार्मिक स्थल पूजा-पाठ के लिए इस शर्त के साथ खोले गये हैं कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए 50 से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहप होंगे। उन्होंने कहा कि जीवन है तो आस्था है, यदि जीवन ही नहप रहेगा तो आस्था कैसे रह सकती है। इस आपदा के समय में आप सभी से अपेक्षा है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में रहकर त्योहारों को बड़े अच्छे से मनाएं। उन्होंने कहा कि जहां मस्जिद में एक साथ 50 से अधिक लोग नमाज नहप पढ़ेंगे वहप मन्दिरों में भी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरश: पालन कराया जाएगा। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट्स एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में शान्ति समिति की बैठक कर लें, संवादहीनता की स्थिति नहप होनी चाहिए। सभी बुद्धिजीवियों ने जिला मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आश्वस्त किया कि वह जनहित में कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही त्योहार मनाएंगे और ऐसा कोई कार्य नहप करेंगे जिससे जनपद की छवि खराब हो।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिला एवं पुलिस प्रशासन सभी की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है, परन्तु जान है तो जहान है। यदि हम सभी स्वस्थ रहेंगे तो धार्मिक आयोजनों में अच्छे से शिरकत कर सकते हैं। अलीगढ़ जनपद का कोरोना मुक्त होना और आगे भी कोरोना मुक्त रहना यह आपके व्यवहार, आदत एवं दिनचर्या पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक घटना की सूचना देने के लिए टोल फ्री नम्बर 112 अथवा एंटी क्राइम नम्बर 9454402817 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। अपनी बात को समाप्त करते हुए एसएसपी ने कहा कि शहर आपका है, इसकी जिम्मेदारी आप खुद सम्भालें, हमें कुछ कहना करना न पड़े इससे अच्छा और क्या हो सकता है।
अलीगढ़ : त्योहारों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत हर्षोल्लास, आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ मनाएं:डीएम
RELATED ARTICLES
