Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ ट्रेन हादसे में कांग्रेस ने परिवार को एक करोड़ मुआवजे की...

अलीगढ़ ट्रेन हादसे में कांग्रेस ने परिवार को एक करोड़ मुआवजे की मांग की

सुलतानपुर (हि.स.)। नीलांचल एक्सप्रेस हादसे में जिले के युवक हरिकेश दुबे की मृत्यु होने पर कम मुआवजे के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार के साथ न्याय की मांग की।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्रा ने कहा कि सरकार की ओर से मात्र पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। यह परिवार के गुजर-बसर के लिए पर्याप्त नहीं है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और कम से कम एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय होना चाहिए। रेल मंत्रालय व प्रदेश सरकार का यह दायित्व है कि उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। यदि हरिकेश दुबे के परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जनपद के नौजवानों के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। 15 दिनों के पश्चात युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाधिकारी, सांसद व विधायकों के घर का घेराव करेंगे।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular