Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ ट्रेन हादसा : रेलवे अधिकारियों ने मृतक के परिवार को सौंपा...

अलीगढ़ ट्रेन हादसा : रेलवे अधिकारियों ने मृतक के परिवार को सौंपा पांच लाख का चेक

सुलतानपुर(हि.स.)। अलीगढ़ जिले में सफर के दौरान नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे यात्री हरकेश दुबे की लोहे की रोड गले में धंसने से हुई मौत के मामले में सोमवार को रेलवे अधिकारी पीड़ित परिवार से मिले। अधिकारियों ने इस घटना का दुख प्रकट करते हुए हरकेश की पत्नी शालिनी को आर्थिक सहायता के तौर पर पांच लाख रुपये का चेक सौंपा है।

सोमवार दोपहर को उत्तर मध्य रेल मुख्यालय प्रयागराज से प्रियरंजन मुख्य वाणिज्य निरीक्षक और सुलतानपुर से वाणिज्यिक निरीक्षक आनंद स्वरूप पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। परिवार को ढांढस बधाते हुए अधिकारियों ने पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर ए वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, जिलाप्रभारी शंकर गिरी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने मृतक हरकेश के पिता संतराम दुबे को आश्वस्त किया कि पार्टी व सरकार उनके दुख में साथ है। जिलाध्यक्ष ने हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन भी दिया।

उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ की घटना सोशल मीडिया में तेजी से सार्वजनिक हुई थी। इसके बाद सुलतानपुर सांसद मेनका गांधी व पूर्व रेलवे अधिकारी, पूर्व विधायक देवमणि दुबे के प्रयास से रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने प्रकरण को संज्ञान में लिया। तत्काल पांच लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular