Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ : जहरीली शराब पीने से तीन भट्ठा मजदूरों की मौत, नहर...

अलीगढ़ : जहरीली शराब पीने से तीन भट्ठा मजदूरों की मौत, नहर में मिली थीं पेटियां

-मजदूरों ने बताया कि मिली थी गुड इवनिंग ब्रांड की देशी शराब की पेटियां
अलीगढ़। जहरीली शराब पीने से लोगों के मरने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। इस बीच ईंट भट्ठों पर गुड इवनिंग ब्रांड की जहरीली शराब पीने से तीन भट्ठा मजदूरों की मौत हुई है। 19 गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। कुछ मजदूरों ने बताया कि नहर के किनारे गुड इवनिंग ब्रांड की देशी शराब की पेटियां पड़ी हुई थीं। इस शराब का मजदूरों ने सेवन किया तो तीन लोगों की कुठ ही देर में मौत हो गई। मामला थाना जवा क्षेत्र के रोहीरा गांव के एक भट्टे का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular