Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ : चुनाव चिहृन कप प्लेट मिलने के बाद जनसम्पर्क हुआ तेज

अलीगढ़ : चुनाव चिहृन कप प्लेट मिलने के बाद जनसम्पर्क हुआ तेज


खैर,(अलीगढ़) । त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए होने वाले मतदान की तिथि जैसे जैसे निकट आती जा रही है। प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती जा रही है। प्रत्याशी अपने निर्वाचन क्षेत्र में रात और दिन जनसम्पर्क कर लोगों को रिझाने का प्रयास कर रहे है। तहसील क्षेत्र के 36 गांवों को अपने आप में समेटे वार्ड नम्बर 23 में भी चुनाव प्रचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। बुधवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिहृन आवंटित हो गए है।
जिला पंचायत के वार्ड नम्बर 23 से सर्व समाज के प्रत्याशी निसूजा निवासी प्रदीप चौधरी ने जनसम्पर्क में अन्य प्रत्याशियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को चुनाव चिहृन कप प्लेट आवंटित होने के बाद उन्होने वार्ड़ के बुजुर्ग व गणमान्य लोंगों से आर्शीवाद लिया। उनके अनेकों शुभचिंतकों ने उन्हें जीत का आर्शीवाद दिया है। प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने बताया कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें आर्शीवाद दिया तो वह वार्ड के 36 गांवों में विकास के नए आयाम स्थापित कराएंगे। जिला पंचायत के नवसृजित बोर्ड में प्रस्ताव पारित कराकर विकास की गंगा बहाएंगे। बुधवार को उन्होने अपने समर्थकों के साथ अनेकों गांवों में तूफानी जनसम्पर्क कर विकास के नाम पर ग्रामीणों से वोट मांगे। ग्रामीणों की मानें तो जिला पंचायत के वार्ड 23 से प्रदीप चौधरी की जीत लगभग निश्चित है

RELATED ARTICLES

Most Popular