अलीगढ़ । थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव रतरोई में खूंखार सांड ने एक युवक को पटक पटक कर घायल कर दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
गांव रतरोई निवासी 32 वषबय करन सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह वह घर से मिट्टी खुदाई के लिए गया हुआ था। शाम को खूंखार सांड ने घर लौटते समय उसको घेर लिया और उसे पटक पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत ही गई। इधर शाम को उसके घर न लौटने पर उसकी दिव्यांग मां ने आस-पास उसकी खोजबीन की परन्तु उसका कहप पता नहप चला। शनिवार की सुबह करीब छ: बजे उसका शव गांव के बाहर जंगल मे पड़ा हुआ था और पास में ही एक सांड बैठा था। स्वजनों ने बताया कि उसके पेट में व शरीर के कई हिस्सों में सांड के सपग के चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक लड़की व लड़का एवं दिव्यांग मां है। आठ वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ कर चली गई थी।
अलीगढ़ : खूंखार सांड ने मजदूर को पटक पटक कर मार डाला
RELATED ARTICLES
