अलीगढ़ । दीन दयाल कोविड अस्पताल में बुधवार की रात डेढ़ बजे ऑक्सीजन प्लांट में धमाका हो गया। प्लांट में मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक एक तीमारदार ने ऑक्सीजन के चार सिलेंडर एक साथ खोल दिए ताकि उसके मरीजो तक ऑक्सीजन पहुंच सके। लेकिन ऑक्सीजन लाइन चार सिलेंडर का प्रेसर नही झेल पाई, जिससे धमाका हो गया।
धमाके में एक कर्मचारी का हाथ और आंख घायल हुआ है। कर्मचारी ने बताया एक तीमारदार बार बार परेशान कर रहा था। मना करने के बाद भी ऑक्सीजन की लाइन उसने खोल दी। इस घटना के मौके सभी अधिकारी पहुंचे, घायल कर्मचारी का उपचार किया गया। वहीं इसी बीच वार्ड नंबर दो और चार में एक एक मौत की भी सूचना मिली है।
अलीगढ़ : कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में धमाका
RELATED ARTICLES
