खैर,अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार को सात वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को गौमत स्थित एसडी पब्लिक स्कूल रतनपुर में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रमोद चौहान, महामंत्री प्रशांत गौड़, कृष्ण कुमार भारद्वाज, कृष्ण गोपाल गौतम, अनुज वर्मा, जयपाल सिंह तोमर, टेकचंद शर्मा, शैलेश चौहान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अलीगढ़ : केन्द्र सरकार को सात वर्ष पूर्ण होने भाजपाईयों ने किया रक्तदान
RELATED ARTICLES
