पिसावा,अलीगढ़। नगर पंचायत स्थिति सरकारी गौशाला का गुरुवार को अधिशासी अधिकारी रजनीश कुमार शर्मा द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला पहुंचे ईओ ने गौशाला की देखरेख कर रहे कर्मचारियों से कहा कि अब से गोवंश को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।यदि कोई समस्या आ रही है तो मुझे अवगत कराएं।उसका समाधान कराया जाएगा।अगर कोई गोवंश गौशाला के अंदर लेना है तो भी अवश्य अवगत कराएं। यदि इसमें कोई अनियमितता पाई गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां प्रथम बार आगमन पर पिसावा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यालय लिपिक अमित कुमार अत्री,कमरुद्दीन खान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाचंद्र बोसी,महामंत्री निरंजन लाल गुप्ता,हरिओम चौधरी,गुड्डू चौधरी,रोहित शर्मा,अतुल कुमार,ललित कुमार आदि लोग रहे।
अलीगढ़ : अधिशासी अधिकारी ने किया गौशाला के निरीक्षण
RELATED ARTICLES
