Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलविदा की नमाज और ईद को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी...

अलविदा की नमाज और ईद को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी के साथ बैठक की

वाराणसी(हि.स.)। माहे रमजान में अलविदा की नमाज और ईद को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन सतर्क है। पर्व को सकुशल और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आला अफसरों के निर्देश पर थाना स्तर पर अफसर शांति समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे है।

चेतगंज स्थित एडीसीपी काशी के कार्यालय में गुरूवार को पीस कमेटी की बैठक की गई। इसमें जिलाधिकारी एस राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) एस चिनप्पा, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह भी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि शासन का निर्देश है कि सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए। साथ ही अफवाहों से बचने की हिदायत दी। यदि कोई परेशानी होती है तो पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं और त्योहार को भाई चारे के साथ मनाएं। पारंपरिक तरीके से शांति पूर्वक अलविदा की नमाज और ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त (काशी) चंद्रकांत मीणा के साथ सभी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) उपस्थित रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular